रामपुर, फरवरी 7 -- गोवंशीय पशुओं के वध और मांस की बिक्री में लिप्त एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी इरफान पुत्र मुबारक अली इस गिरोह का सरगना है, जबकि जानशी पुत्र जुल्फे और माजिद पुत्र फिरासत इसके सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। यह गिरोह लंबे समय से गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गौवध से जुड़े मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों का गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया, जिसे अनुमोदन मिलने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई अमल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.