रामपुर, फरवरी 5 -- संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार फैज़ान सलमानी की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात एटीएस की टीम स्वार पहुंची और उसके घर जाकर ट्यूशन टीचर सहित दीनी तालीम देने वाले हाफिज से पूछताछ की। एटीएस ने एक घंटे तक सभी से अलग-अलग सवाल-जवाब किए, इसके बाद टीम वापस लौट गई। फैज़ान को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एटीएस को बताया कि गांव में सक्लेनिया एकेडमी में फैज़ान 10 साल की उम्र के दौरान ही लगभग दो माह तक ही ट्यूशन पढ़ने आया था। पढ़ाई में लापरवाही बरतने पर उसे डांट भी लगाई गई थी, जिसके बाद वह दोबारा ट्यूशन पर नहीं आया। वहीं उर्दू की पढ़ाई कराने वाले ने बताया कि फैज़ान सिर्फ कुछ ही दिनों तक उनके पास उर्दू पढ़ने गया था। एटीएस ने फैज़ान के छोटे भाई अयान के बारे में भी जानकारी जुटाई। टीम ने सभी से फैज़ान की दिनचर्या, मे...