रामपुर, फरवरी 13 -- जिला पंचायत में वकील की गोली मारकर हत्या को लेकर वकीलों ने विरोध जताया। वकीलों ने प्रदर्शन कर वकील के परिवार को एक करोड़ की सहायता की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। वकीलों ने तीन दिन तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। गुरुवार को सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू और बार वेलफेयर के अध्यक्ष राशिद अली गौस ने सयुक्त रूप से जिला पंचायत रामपुर में हुई घटना के विरोध में तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम अमन देओल के कार्यालय पर पहुंचे। साथ ही उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) को शीघ्र लागू किए जाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में सीनियर बार सचिव नदीम अहमद शेख, बार वेलफेयर सचिव नौशाद आलम, सय्यद बिलाल, शकील अहमद, राशिद खां, अज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.