बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। स्वामी सहजानंद सरस्वती महिला महाविद्यालय, बीहट में रविवार को जयंती पर किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती शिद्दत के साथ याद किये गये। कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार सिंह समेत अन्य ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे। उनसे सीख लेने की जरूरत है। ताउम्र उन्होंने देश व समाज के कल्याण की बात सोची और राष्ट्र की समृद्धि के लिए किसानों के जीवन स्तर को सुधारने की पहल की। मौके पर प्रो. अमरेन्द्र कुमार, शेखर पासवान, राज कुमार आदि ने तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...