पटना, फरवरी 14 -- किसान आंदोलन के प्रेरणास्रोत स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती 15 फरवरी (रविवार) को पटना के विद्यापति मार्ग स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक परिसर में मनाई जायेगी। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक समिति के बैनर तले आयोजित इस जयंती समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, जबकि संचालन हम सेकुलर के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण करेंगे। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, अरवल विधायक मनोज शर्मा, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार आदि की मौजूदगी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...