पटना, मई 14 -- युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पटना के बिहटा में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी और किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग दोहराई। उन्होंने, केंद्रीय मंत्री को बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत के किसानों की आवाज थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा किया और भारतीय किसान सभा जैसी ऐतिहासिक संस्था की स्थापना कर लाखों किसानों को संगठित किया। उनके विचार आज भी ग्रामीण भारत और किसानों के संघर्ष के प्रतीक हैं। बिहटा से है स्वामी सहजानंद का संबंध : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्व...