गुमला, फरवरी 15 -- गुमला। जिला मुख्यालय के गोकुलनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्मृति भवन में रविवार को स्वामी सहजानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के बाद समाज के अध्यक्ष राम सागर सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद का जीवन हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने जमींदारों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर किसान आंदोलन को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि किसान ही अन्नदाता है, इसलिए उसका सम्मान आवश्यक है। किसान की तपस्या से ही समाज का जीवन संचालित होता है। कार्यक्रम में रवि वत्स, सुदर्शन शर्मा, शिवशंकर सिंहा, आंजन कुमार, हरेश्वर दीक्षित, करुणानिधि, निरंजन कुमार, अखिल कुमार, कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.