गंगापार, दिसम्बर 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में भागवत कथा से लोगों को ओतप्रोत करने वाले स्वामी राघवाचार्य बुधवार सुबह 11 बजे पकरी सेवार के गंगातट पर स्थित स्वामी समर्थदास के आश्रम पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर व गंगाजल से उनका पैर पखारकर स्वागत किया गया। स्वामी राघवाचार्य को अपने बीच पाकर उपस्थित श्रद्धालु धन्य हो गए। स्वामी राघवाचार्य ने स्वामी समर्थदास से कुछ दूर पर स्थित स्वामी पगलानंद आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वामी पगलानंद आश्रम स्वामी समर्थदास आश्रम को देख वह बहुत खुश हुए। कहा कि उत्तर वाहिनी गंगा बहुत ही कम देखने को मिलती है। स्वामी राघवाचार्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन को बचाने के लिए सभी हिन्दुओं को जागने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति सभी...