चित्रकूट, फरवरी 8 -- चित्रकूट/मानिकपुर, संवाददाता। धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन के लिए लोगों को सैलाब उमड़ा हुआ है। स्थानीय के अलावा दूर-दूर से शिष्य अंतिम दर्शन करने पहुंच गए है। शनिवार की रात से ही शिष्यों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया था। रविवार की दोपहर उनका पार्थिव शरीर आते ही शिष्यों ने जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की। एमपी के वीआईपी का दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच शिष्यों को एक-एक कर लाइन से दर्शन कराए जा रहे है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज 102 वर्ष की आयु में शनिवार की दोपहर मुंबई के एक आश्रम में ब्रह्मलीन हुए थे। वह इधर करीब एक दशक से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई स्थित बदलापुर आश्रम में रह रहे थे। ब्रह्मलीन होने पर उनका पार्थिव शरीर लेकर बदलापुर आश्रम से शनिवार को ही धारक...