एटा, दिसम्बर 24 -- आर्ष गुरुकुल के आचार्य विद्यार्थी एवं आर्य जन अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द का 99 वां बलिदान दिवस 25 मना रहे हैं। गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक, दलितोंद्धारक, शुद्धि आन्दोलन के सूत्रधार स्वामी श्रद्धानन्द का बलिदान 23 दिसंबर 1926 को दिल्ली में हुआ था। एक मतान्ध व्यक्ति अब्दुल रशीद ने स्वामी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुकुल परिसर से एक शोभायात्रा आर्ष गुरुकुल मार्ग ,रेलवे रोड,जीटी रोड से होते हुए निकलेगी। स्वामी ब्रह्मानन्द स्मारक गुरुकुल भवन (जिला अस्पताल के सामने) पहुंचकर हवन होगा। पुन: शोभा यात्रा घंटाघर, आर्यसमाज मेहता पार्क होकर पुरानी बस्ती, शान्ति नगर से गुरुकुल पहुंचेगी। कुलाधिपति डॉ. वागीश आचार्य, डॉ. हरिदेव शास्त्री, डॉ. ब्रजेश गौतम, हेमकुमार विद्यावाचस्पति, शिवस्वरूप, नियमदत्त शास्त्री, विद्याव्रत कुमा...