हरिद्वार, फरवरी 23 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से स्वामी श्रद्धानंद एवं गुरुकुल कांगड़ी एक शैक्षणिक नवजागरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण विद्यालंकार ने अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के जीवन, उनके कार्यों और गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना में उनकी दृष्टि, संकल्प, संघर्ष एवं त्याग पर प्रकाश डाला। डॉ. भारत ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद ने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। उन्होंने शिक्षा एवं साक्षरता में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद एक महान शिक्षाविद थे। जिन्होंने तत्कालीन भारत में शिक्षा व्यवस्था के भारतीयकरण की महती आवश्यकता को अनुभव किया। गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना के मूल में स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रेरणा एवं स्वामी श्रद्धानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.