गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- - महायज्ञ का आयोजन कर शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई गाजियाबाद, संवाददाता। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य केंद्रीय सभा और आर्य समाज नयागंज ने शुक्रवार को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली। शंभू दयाल वैदिक सन्यास आश्रम दयानंद नगर में महायज्ञ का आयोजन करके शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई। आर्य गुरुकुल नोएडा के कुलपति डॉ. जयेंद्र आचार्य के ब्रह्मत्व में यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें आशा रानी और प्रवीण आर्य, ममता चौहान और यज्ञ वीर चौहान मुख्य यज्ञमान रहे। शोभा यात्रा का शुभारंभ विजय पाल कसाना ने ओम ध्वज दिखाकर किया। यात्रा गांधी नगर, चौधरी मोड़, रेलवे रोड, बजरिया, घंटाघर, चौपला, दिल्ली गेट, ठाकुर द्वारा होते हुए गुरुकुल पटेल मार्ग के प्रांगण में जनसभा में परिवर्तित हुई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.