बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती। आर्य समाज और आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने वीरोत्सव सप्ताह के तहत आर्य समाज गांधीनगर में स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया। स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तिहट्टा में वैदिक यज्ञ हुआ। यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने विधि पूर्वक यज्ञ सम्पन्न कराया। प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्य समाज के प्रखर संन्यासी थे। उन्होंने स्वामी दयानंद की शिक्षाओं का प्रसार किया। एडवोकेट मुंशीराम से स्वामी श्रद्धानंद तक की जीवन यात्रा प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद प्रेरणादायी है। यज्ञ अवसर पर आदित्य नारायण गिरी ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल कांगड़ी विवि की स्थापना कर देश को उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान दिया। एक विधर्मी ने उनकी हत्या कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्ता...