चम्पावत, दिसम्बर 24 -- टनकपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया। प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडेय ने श्रद्धानंद की जीवनी के बारे में बताया। कहा कि श्रद्धानंद शिक्षा और समाज सुधारक थे। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रद्धानंद के जीवन पर आधारित गीत, कविता और भाषण पेश किए। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...