हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। जजी सभागार में युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकान्द का जन्मशताब्दी समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकान्द का मुख्य भाव विश्व बन्धुत्व का संदेश था। इसी को अंगीकृत करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.बीआर अम्बेडकर ने संविधान में स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के अधिकारों का समन्वय किया है। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक युवा समाज में फैली बुराइयों तथा समस्याओं को मिटाने का संकल्प ले तथा हम सभी युवाओं को समस्या के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेपाल व बांग्लादेश में युवाओं द्वारा दूसरो के बहकावे मे आकर लोकतांत्रिक सरकारों को गिरा...