सहरसा, जनवरी 13 -- कहरा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । वरीय शिक्षक विनोद बिहारी उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया । बच्चों को संबोधित करते हुए विनोद बिहारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कहते थे-"उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सफलता का वह मंत्र है जो हर हारते हुए इंसान में नई ऊर्जा भर देता है। उनका का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। युवाओं को खुद पर भरोसा रखकर बड़ी चुनौतियों का सामना करना चाहिए। शिक्षक एस के साहा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में अपने भाषण का संबोधन अमेरिकी भाइयों-बहनों से किया था। उन्होंने कहा...