मैनपुरी, जनवरी 12 -- क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम मनाई गई। प्राचार्य डा़ एसपी सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने युवाओं से कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करें। अपना लक्ष्य प्राप्त करने को दिन-रात मेहनत करें। सफलता जरूर प्राप्त होगी। कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव ने विवेकानंद द्वारा 1893 में अमेरिका के शिकागो में दिए गए भाषण का जिक्र करें। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। डा. जितेंद्र पाठक ने कहा कि युवा अपना लक्ष्य बनाएं और उसको प्राप्त करने के लिए ईमानदारी पूर्वक परिश्रम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...