सहरसा, जनवरी 13 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस के इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1893 में शिकांगो के विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण तात्कालिक भारत को वैश्विक मंच पर एक नया पहचान दिलाया। राष्ट्रीय युवा दिवस इस गौरवशाली विरासत की याद दिलाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. इंद्रकांत झा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं है बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह- सेहत-केंद्र नोडल...