भागलपुर, दिसम्बर 20 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि कहलगांव नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में वार्षिकोत्सव सह एवार्ड सेरेमनी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन एसएसवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपीसी वर्मा एवं डॉ. मृत्युंजय झा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निदेशक श्याम कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. बर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन के लिए आवश्यक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...