सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एकल अभियान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा पखवारा दिवस के उपलक्ष्य में संच उदयराजगंज अंचल की ओर से चिल्हिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। रैली में उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। रैली दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां विचार गोष्ठी एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम शंकर वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.