शामली, जनवरी 12 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। अतिथि मानिक शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं विद्यालय की छात्रा आस्था बजाज ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को आत्मनिर्भर, परिश्रमी और चरित्रवान बनने की सच्ची प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं को 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे नशा, आलस्य और नकारात्मक सोच से दूर रहकर खेल, समाज और शिक्षा के क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.