प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- कुंडा, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और आदर्श भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। वह महान विचारक, ओजस्वी वक्ता और युवा संरक्षक रहे। वह युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक रहे, यह बातें स्वामी विवेकानंद कल्याण समिति काशीमोहनपुर, महिला स्वालंबन प्रशिक्षण संस्थान रैयापुर के आयोजित 42वें राष्ट्रीय युवा दिवस में मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव ने विवेकानंद के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए कही। वीपी रामानुजम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरुणेन्द्र नारायण मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, युवा नेतृत्व के गुणों के विकास पर चर्चा की। इसके अलावा डॉ. विष्णु कुमार पांडेय, अजय यादव, अर्चना शुक्ला, सुनीता गुप्ता, प्रीती पांडेय आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, नाजिश, शुभ्रा श्रीवास्तव, रश्मि ...