वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। राज इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को चिल्ड्रन प्रीमियर लीग का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में स्वामी विवेकानंद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में गौतम बुद्ध टीम को 21 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वामी विवेकानंद टीम ने निर्धारित ओवरों 124 रन बनाए। जवाब में गौतम बुद्ध टीम 105 रन बनाकर आउट हो गई। बेस्ट बैटर अर्नव यादव, बेस्ट बॉलर मुस्तहाब अंसारी तथा प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अर्श यादव रहे। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी, वाराणसी जोन) पीयूष मोडिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क विकसित करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। वि...