रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ताल से ताल मिला सीजन-10 के मंच पर 'विवेकानंद दर्शन' लघु नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक में श्री रामकृष्ण परमहंस की भूमिका रुद्रपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय ने निभाई, जबकि स्वामी विवेकानंद की भूमिका उनके सुपुत्र पृथ्वीराज राय ने अदा की। मां काली की भूमिका में प्राची रस्तोगी की सशक्त प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्राजिट कैंप में आयोजित नाटक में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने पंडाल को भक्ति और भावनाओं से सराबोर कर दिया। विवेकानंद के रूप में पृथ्वीराज राय, वहीं मां काली बनीं प्राची रस्तोगी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। रामकृष्ण परमहंस की भूमिका में परिमल राय का मेकअप और अभिनय इतना प्रभावशाली रहा कि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.