साहिबगंज, जनवरी 13 -- साहिबगंज। अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास की ओर से सोमवार की देर शाम शहर के झरना कॉलोनी राजेन्द्र नगर स्थित परशुशिवांगन में एक साहित्यिक गोष्ठी स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित की गई। सनातन परंपरा‌ के ध्वजवाहक,हिंदुत्व के प्रति समर्पित भारतवर्ष की सभ्यता, संस्कृति को विश्व के मानस पटल पर जागृत करने वाले महामानव विवेकानंद की जयंती का उद्घाटन विधिवत न्यास के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भारती, जिला अध्यक्ष शंभूनाथ यादव, प्रदेश मंत्री अमन कुमार होली,व्याखाता एवं वरिष्ठ कवि सुबोध कुमार झा, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव, शिक्षक सदन शर्मा, मदन शर्मा, पुरोहित निरंजन पाण्डेय ने समवेत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभूनाथ यादव ने की। सभी साहित्यिक मनीषियों ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व...