उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर अभ्युदय सेवा संस्थान ने शहर के मोती नगर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसदौरान संस्था के अध्यक्ष प्रभात सिन्हा ने कहा कि आप कितने दिन जिंदा रहे ये महत्वपूर्ण नहीं बल्कि आप कैसे जिंदा रहे ये अधिक महत्वपूर्ण है। भारत राष्ट्र को अध्यात्म से जोड़कर युवाओं को प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद के विचार हमारे लिए अनुकरणीय हैं। इसके बाद संरक्षक के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि आज के युवाओं की प्रेरणा व रोल मॉडल के रूप में स्वामी विवेकानंद को जाना जाता है। इस क्रम में शिक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि वेदांत दर्शन को आधुनिक जीवन से जोड़ने में विवेकानंद जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस क्रम में प्रदीप निगम, अखिलेश ओमर, अजय यादव आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर शिशिर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.