सहरसा, जनवरी 13 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन रमण कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उस दौर में भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया, जब देश अनेक कठिनाइयों से जूझ रहा था। उनके विचारों से दुनिया को यह विश्वास हुआ कि ऐसे महापुरुष के रहते भारत अधिक समय तक गुलाम नहीं रह सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.