शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के सदस्य छोटे सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को स्वदेशी को आत्मसात करना चाहिए। यदि प्रत्येक नागरिक स्वदेशी को अपनाए, तो भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मुख्य वक्ता आचार्य प्रदीप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श चरित्र एवं प्रेरणादायक विचारों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा उसे एक आंदोलन के रूप में अपनाकर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर आचार्य य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.