शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शाहजहांपुर की कैंट इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती "राष्ट्रीय युवा दिवस" के साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिले के अनेक शिक्षा संस्थानों में आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री आशुतोष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में बौद्धिक विकास और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर अनुराग यादव, आर्यन वर्मा, अरीश, ...