कोडरमा, जनवरी 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एकल अभियान ने कोडरमा अंचल के कोडरमा संच अंतर्गत पुरनानगर विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस सेवा शिविर में लगभग 250 से 300 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का लाभ प्राप्त किया। सदर अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसमें मेडिकल अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश पंडित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. दीपक, शल्य चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार राज एवं डॉ. संदेश गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार, सामान्य चिकित्सक डॉ. अभिजीत राय एवं डॉ. पी. कुमार और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार शामिल थे। शिविर के सफल आयोजन में...