कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार। स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के तीनगछिया काली मंदिर प्रांगण और आईटीआई कॉलेज मोड़ के समीप नि:शुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया। डॉक्टरों ने आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। सर्दी-खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डी, दांत और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों के अलावा होम्योपैथिक से जुड़े मरीजो ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के रूप में मना रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...