मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मोतीपुर। नरियार गांव स्थित रामजनकी मठ मंदिर परिसर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया। महंत प्रेमशंकर दास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता का पाठ किया। कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। आचार्य लालबाबू झा, सर्वजीत शाही, ललन शाही, लखविंद्र साह, कृष्ण कुमार शाही, गणेश साह, अभिषेक कुशवाहा, महंत अविनाश कुमार, विमल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...