गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। अधिवक्ता परिषद की गुरुग्राम इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर स्थित सर शादी लाल भवन में युवा अधिवक्ता दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और न्याय के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही अल्पायु में संपूर्ण विश्व में भारतीय आध्यात्म और संस्कृति की श्रेष्ठता को सिद्ध किया। उन्होंने युवा वकीलों से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने पेशेवर जीवन में उतारें और सत्य व न्याय के प्रति अडिग रहें। सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता मोनिका ...