सहारनपुर, जनवरी 12 -- मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमल कृष्णा द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इसके बाद रेस, रस्साकशी एवं जैवलिन थ्रो जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका उद्घाटन कुलसचिव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जय भारत इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थिय...