देवघर, जनवरी 13 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर शहर के बावनबीघा स्थित स्वामी विवेकानंद मठ में कोचिंग एसोसिएशन ऑफ मधुपुर कैम की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद की प्रतिमा पर एसोसिएशन के संयोजक प्रेम पाठक, सचिव अरविंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण किया । मौके पर अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती युवाओं के लिए समर्पित है। आज राष्ट्र के युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट आत्मबोध का है, जो स्वामी विवेकानन्द के बताये मार्गों पर ही चलकर हासिल किया जा सकता है। सचिव अरविंद मिश्रा ने कहा कि हम ऐसी शिक्षा चाहते हैं जिससे चरित्र निर्माण हो, मानसिक शक्ति का विकास हो। ज्ञान का विस्तार हो व जिससे हम खुद के पैरों पर खड़े होने में सक्षम बन जाएं । भुमन्यु सौरभ ने वर्तमान समय मे युवाओं को विवेकानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.