कन्नौज, जनवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ महोत्सव समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सात दिवसीय युवा चेतना सप्ताह का आयोजन 12 जनवरी से शुरू हो रहा है। महोत्सव के संस्थापक गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण की भावना और सामाजिक चेतना जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह सप्ताह स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों से प्रेरित है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कला, शिक्षा, पर्यावरण, राजनीति, खेल, व्यापार, संस्कृति एवं तकनीकी विषयों पर गोष्ठियां आयोजित होंगी। साथ ही निबंध लेखन, भाषण, नाट्य संदेश, काव्य पाठ और समूह गायन जैसे प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। य...