अमरोहा, जनवरी 13 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ.गजेंद्र पाल सिंह एवं स्टाफ संग छात्र-छात्राओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श पर अपने विचार रखे। उनके बताए गए उच्च आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कैप्टन शैलेश कुमार पंकज, डॉ.शिव शंकर यादव, राजेश राजपूत,अनिल कुमार, लल्लू सिंह, सुधीर कुमार, संजय वर्मा, रजा इमाम, मधुलिका गुप्ता, शंभू नाथ कश्यप, राधेश्याम, अवधेश कुमार, करतार सिंह, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.