दुमका, जनवरी 12 -- सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रभारी हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। उनके विचार और आदर्श हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...