लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश हर युग के लिए प्रासंगिक रहा है और सदैव रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उपाधिक नाम 'विवेकानंद' अपने आत्म-स्वरूप में यही सबसे बड़ा संदेश रहा कि 'विवेक' में 'आनंद' की अवस्था तक पहुंच जाओ। यही उनकी आंतरिक स्वतंत्रता का आह्वान था, क्योंकि विवेक अंतस्थ होता है और वो तभी जन्म लेता है, जब कोई किसी और का या उसके कहे का 'मानसिक गुलाम' नहीं होता है। उनकी जयंती के अवसर पर मानवता के प्रति उनकी सहृदयता और संपूर्ण विश्व को भाईचारे का दिशा निर्देश और भी फलीभूत हो, इस भावना और सद्भावना के साथ उनको कोटि-कोटि...