महाराजगंज, जुलाई 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, धर्म और दर्शन को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार विमल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत के युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का अद्भुत स्रोत है। उन्होंने अपने ज्ञान, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनियां में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का डंका बजाया। शिक्षक बीके विमल ने शिकागो धर्म संसद का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं उस देश से हूं जहां पराधीन भारत का प्रतिनिधि तक स्वीकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.