फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- टूंडला नगर में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन विभिन्न संस्थाओं द्वारा मनाया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया गया। नगर के विवेकानंद चौक पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनके विचार युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं। इस मौके पर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, जुबीन भारद्वाज, गौरव सिसौदिया, गौरव शर्मा, अमन ठाकुर, सुधीर पाठक, प्रशांत ठाकुर, करन कश्यप, दीपक कश्यप आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.