वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी। सिद्ध योग परंपरा के महान संत स्वामी लोकनाथ तीर्थ की पुण्य तिथि पर गुरुवार को विशेष पूजन किया गया। पंचगंगा घाट स्थित आश्रम में पं.षडानन पाठक कारखेड़कर के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने लघु रुद्राभिषेक किया। अपराह्न में गुरु पूजा, यति भिक्षा और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। पूजन के यजमान पुणे के पं.विनायक देशपांडे एवं पं.प्रदीप पाठक कारखेड़कर रहे। शाम को आश्रम से सिंधिया घाट स्थित दत्त पादुका मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाराष्ट्र से आए भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर पं.अनंत घोड़ेकर, पं.पराग जोशी, पं.श्रीकांत पाठक कारखेड़कर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...