रिषिकेष, नवम्बर 12 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि होंगे। एसआरएचयू जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कहा कि समारोह के दौरान 'स्वामी राम मानवता पुरस्कार- 2025' से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पांच दशकों से समाज के वंचित वर्गों-निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों-की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि के लिए संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के चयनित कर्मचारिय...