मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- गुरुवार को ग्राम घासीपुरा में देवराज पंवार के आवास पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू राष्ट्र पर दिया। साथ ही लव जिहाद जैसे मामलों पर सतर्क रहने की अपील की। हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के समक्ष अनेक चुनौतियां खड़ी हैं और "हिंदू राष्ट्र" की संकल्पना को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कथित लव जिहाद व थूक जिहाद जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के प्रति सजग रहें और उन्हें संस्कारित श...