हमीरपुर, दिसम्बर 4 -- राठ, संवाददाता। संत प्रवर स्वामी ब्रम्हानंद के 131वें जन्मोत्सव पर गुरुवार को कॉलेज में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह, प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेंद्र सिंह ने स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुष्पांजलि सभा में मुख्य अतिथि एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद त्याग और तपस्या के धोतक हैं। उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। विधायक मनीषा अनुरागी ने स्वामी ब्रह्मानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद द्वारा किये गये त्याग पर चर्चा की। डॉ.उमाकांत सिंह ने कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग सरकार से की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दादा ने नशा न करने पर जोर दिया। डॉ.बी...