संभल, अक्टूबर 4 -- हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिविल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में स्वामी प्रसाद मौर्य व नवाब इकवाल महमूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले में सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी । दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवडियों को गुंडा व अराजक तत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है । इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, अब इस मामले में 10 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.