अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। आर्य समाज मंदिर परिसर में शुक्रवार को महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर यज्ञ आयोजित किया गया। विश्व कल्याण की कामना की गई। वक्ताओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन वृतांत की जानकारी दी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों की ओर लौटो का नारा देकर रूढ़िवादिता, मूर्ति पूजा और बाल विवाह का विरोध किया, जो वेदों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने में सहायक सिद्ध हुआ। इस दौरान प्रीति रस्तोगी, ममता रस्तोगी, नीरू लोचन, मधु रस्तोगी, नीलू रस्तोगी, मधु खुराना, सुमन गुप्ता, डॉ.बीना शर्मा, सुमन अरोड़ा, निशा रस्तोगी ने भजन प्रस्तुत किए। मधु रस्तोगी ने सुंदर झलकी के माध्यम से महर्षि दयानंद का जीवन परिचय देते हुए महिलाओं के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। अंशु अग्रवाल ने प्रश्नोत्तरी के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.