मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में मनाए जा रहे आर्य समाज स्थापना दिवस महोत्सव में गुरुवार को वक्ताओं ने महर्षि स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी दयानंद का जीवन हमें धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। महोत्सव के संयोजक मनीष शर्मा और डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा कि मुम्बई में आर्य समाज के 28 नियम निर्धारित किए गए, मुम्बई में भी उनका पौराणिक विद्वान आचार्य कमल नयन से शास्त्रार्थ हुआ, जहां उन्होंने मूर्तिपूजा के पक्ष में वेद प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा लेकिन पौराणिक विद्वान कोई प्रमाण नहीं दे सके। कर्म क्षेत्र में उतर कर स्वामी दयानन्द पूना गये जहां प्रसिद्ध समाजसेवी न्यायाधीश महादेव गोविंद रानाडे ने उनके प्रवचन कराए। जिनमें से 15 उपदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.