सहारनपुर, अगस्त 9 -- श्री श्री 1008 स्वामी तुरीयानंद महाराज का 150वां अवतरण दिवस शनिवार को मण्डी समिति रोड स्थित कृष्णा नगर सिद्धपीठ आश्रम में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचनों में कर्म सिद्धांत और आत्मा की अमरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैसे त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने भी कर्म के नियमों का पालन किया, वैसे ही आज हर व्यक्ति को निष्काम भाव से कर्म करना चाहिए। श्रीमद भगवद गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि "कर्म करो, फल की चिंता मत करो।" उन्होंने मानव शरीर को पंचतत्वों से निर्मित बताया और कहा कि आत्मा ही चेतना तत्व है, जो इस शरीर और ब्रह्मांड का संचालन करती है। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.