नई दिल्ली, फरवरी 6 -- खुद को धर्मगुरु बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अपनी गाड़ी पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट का फर्जी इस्तेमाल करने के मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, इस राहत के बावजूद स्वामी अभी जेल की सलाखों के पीछे ही रहेंगे।बेल मिली, पर रिहाई नहीं पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 जनवरी को यह फैसला सुनाया। लेकिन स्वामी चैतन्यानंद अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि उन पर एक कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है और वे उस मामले में अभी भी हिरासत में हैं। यह छेड़छाड़ का मामला उसी कॉलेज से जुड़ा है, जहां वे डायरेक्टर थे। यह भी पढ़ें- नहीं तो हम मर जाएंगे; कूदने से पहले लड़कियों ने पिता को दे दी थी धमकीकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार जमानत देते वक्त कोर्ट ने दिल्ली पुलिस ...